अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार!

SHARE:

रिपोर्ट- आदित्यानंद आर्य

सीतामढ़ी
जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र के जोरियाही रिंग बाँध के समीप पुलिस ने छापेमारी कर दो बदमाशो को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कि पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के जोरियाही वार्ड 12 निवासी अजरुज्जमा खान के पुत्र कमरान खान और वार्ड 4 निवासी रामप्रीत दास के पुत्र ललन कुमार के रूप में की गई है। गिरफ्तार के पास से पुलिस ने एक लोडेड देशी कट्टा और दो कारतूस बरामद किया है। मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसडीपीओ वन राम कृष्णा ने इसकी पुष्टि की है। एसडीपीओ ने बताया कि सोमवार को बैरगनिया थानाध्यक्ष कुंदन कुमार को जोरियाही रिंग बाँध के समीप अपराधियों के इक्कठा हो किसी बड़े अपराध की योजना बनाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसकी सूचना थानाध्यक्ष द्वारा वरीय अधिकारियों को दी गई। सूचना के सत्यापन और अग्रतर कारवाई को लेकर एसपी मनोज कुमार तिवारी के निर्देश पर एसडीपीओ सदर वन राम कृष्णा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वार जोरियाही रिंग बाँध के पास घेराबंदी करते हुए दो अपराधी को एक लोडड देशी
कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गाय। वही तीन बदमाश भागने में सफल रहे। एसडीपीओ ने बताया की पुलिस फिरार सभी अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चला रही है। उन्होंने बताया की अपराधी ललन कुमार के विरूद्ध बैरगनिया थाना में मारपीट एवं महिला के साथ अश्लील हरकत करने के संबंध में पूर्व से अपराधीक मामला दर्ज है।

Join us on:

Leave a Comment