रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
30 वर्षीय विवाहिता के साथ गैंगरेप पांच नामजद, एक आरोपी हिरासत में
दरिंदो ने रेप के समय का बनाया वीडियो और कर दिया वाइरल
झंझारपुर थाना मुख्यालय के प्रमुख चौराहे में से एक लंगड़ा चौक से पश्चिम सुनसान कलम बाग में एक विवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला थाना पहुंचा है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने के साथ ही प्राथमिकी दर्ज कर नामजद अभियुक्तों की तलाश में निकल पड़ी। इस दौरान पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को लंगड़ा चौक से उठाकर अपने हिरासत में ले लिया है। वहीं पीड़िता को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना 21 मई की रात की बताई जाती है। वहीं 27 मई सोमवार की रात पीड़ित महिला ने झंझारपुर थाना में आवेदन दी। आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस हरकत में आई और एक आरोपी को लंगड़ा चौक स्थित उसके घर से अपने हिरासत में ले लिया है। झंझारपुर नगर परिषद के ही 30 वर्षीय महिला एक रेस्ट हाउस में खाना बनाने का काम करती है। 21 मई की रात करीब 8:00 बजे लंगड़ा चौक से पश्चिम वाली सड़क में बाइक सवार पांच दरिंदों ने जबरन उसे उठाकर एक सुनसान कलम गाछी में ले गया। जहां 19 से 25 वर्ष के पांच लड़कों ने मिलकर महिला के साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं गैंगरेप के साथ वीडियो भी बनाया और वायरल करने और जान मारने की धमकी भी दी। पीड़ित महिला ने किसी तरह दरिंदों से जान बचकर भाग निकली। जान मारने के डर से घर में दुबक गई। इस बात की जानकारी के बाद से महिला के पूरे परिजन परेशान थे।लोक लज्जा के कारण बात सामने नहीं आ रही थी। लेकिन जब दरिंदो के द्वारा बनाया गया वीडियो वायरल हुई है, तो पीड़ित महिला और उसके परिजनों ने लोक लज्जा को त्याग कर जान बचाने को लेकर 27 मई को थाना में आवेदन देते हुए पुलिस प्रशासन से न्यायालय की गुहार लगाई है। आवेदन में पांच युवकों को नामजद अभियुक्त बनाया है। पुलिस ने सभी नामजद लोगों पर धारा 376 डी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें एक आरोपी को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है। वहीं अन्य आरोपी पुलिस पकड़ से फरार है। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं न्यायालय में धारा 164 की तरह बयान भी दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है। इस मामले में झंझारपुर थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने फिलहाल कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने कहा की रेप का मामला दर्ज हुआ है। एक को हिरासत में ली गई है आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस बाबत पूछे जाने पर डी एस पी पवन कुमार ने भी अभी ज्यादा कुछ बताने से परहेज़ करते हुए बताया है कि मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई जारी है। मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी के अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी जारी है। एक भी अभियुक्त को बक्शा नहीं जाएगा।




