बेलगाम ऑटो के पलटने से एक की मौत दो की हालत नाजुक!

SHARE:

रिपोर्टर-राजीव-रंजन।

मधेपुरा में तेज रफ्तार ऑटो पलटने से 3 व्यक्ति गंभीर रूप से हुए घायल,इलाज के दौरान एक की हुई मौत, दो का चल रहा इलाज.

मधेपुरा के मानिकपुर में NH-107 पर पलटी ऑटो, एक की मौत, 2 की स्थिति गंभीर, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज. ऑटो पर क्षमता से अधिक लोग थे सवार देर रात की है घटना. दरअसल मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर गांव के समीप NH-107 सहरसा /पूर्णियां मुख्य मार्ग पर रविवार की देर रात एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है जबकि दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. वहीं ऑटो पर सवार अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई है. फिलहाल सभी घायलों का मधेपुरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात मुरलीगंज थाना क्षेत्र के पड़वा नवटोल पंचायत के विशनपुर गांव से एक ऑटो पर 9 लोग भगैत सम्मेलन में भाग लेने सहरसा जिले के कांप गोलमा जा रहे थे इसी बीच मानिकपुर स्कूल के समीप एनएच-107 पर ऑटो पलट गई . इस दुर्घटना में 75 वर्षीय विशनपुर निवासी रित्यानंद रजक और 35 वर्षीय पवन रजक तथा 45 वर्षीय रघुनंदन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रघुनंदन यादव की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य कपिलदेव पासवान भी सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना. उन्होंने बताया कि ऑटो पर सवार शालो यादव, शंभू यादव, संजय यादव, जीतन यादव को भी हल्की चोटें आई है. फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है . वहीं ऑटो पर सवार प्रत्यक्ष दर्शी सालो यादव ने बताया कि मुरलीगंज थाना क्षेत्र के पड़वा नवटोल पंचायत के विशनपुर गांव से ऑटो पर सवार हो कर 9 लोग सहरसा के कांप गोलमा गांव भगैत सम्मेलन में भाग लेने जा रहे थे कि रास्ते में मानिकपुर चौक पर ऑटो पलटने से हादसा हुई है. बाइट: कपिलदेव पासवान,जिला परिषद सदस्य. बाइट: सालो यादव,प्रत्यक्ष दर्शी .

Join us on:

Leave a Comment