शार्ट सर्किट से लगी आग, 11 घर जलकर राख, भारी नुकसान!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

वैशाली। जिले के राघोपुर प्रखंड के जुडावन पुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पश्चिम पंचायत के नया टोला वार्ड नंबर एक में बीती देर रात बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगी की घटना में 11 घर जल गया। आग लगी में सात लोग झुलस गए सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। आग लगी में घर में रखा तीन सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने स्थानीय लोगों की मदद से कारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगी में सरविंदर राय राजाराम राय जितेंद्र कुमार नीलम देवी आनंद दास भोला राय राजू कुमार आग की चपेट में आकर बुरी तरीके से झुलस गया। सभी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। सबसे पहले मोती दास के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के 11 घोड़े को अपनी चपेट में ले लिया जिस घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगी की घटना के बाद पीड़ित रो रो कर बुरा हाल है। इस भीषण गर्मी में 11 परिवार को खुले आसमान के नीचे जीने की चिंता सता रही है।

Join us on:

Leave a Comment