रिपोर्ट :- अमित कुमार!
पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में देर रात्रि घर में घुसकर एक ड्राइवर की सर में गोली मारकर अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने हत्या कर दी। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पहुंची जहां मामले की जांच में जुट गई है। मृतक युवक की पहचान 32 वर्षीय इरफान इमाम उर्फ कल्लू ड्राइवर के रूप में हुई है। इधर मौत के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। हालांकि घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक युवक इरफान इमाम उर्फ कल्लू सिमरी गांव के एक किराए के मकान में पिछले दो सालों से अपने बीवी और दो बच्चों के साथ रहता था ।मंगलवार की रात्रि तकरीबन 11:30 के आसपास दो लोग आते है और घर का दरवाजा खुलवाते है जिसके बाद इरफ़ान दरवाजा खोलता है और इस वक्त अपराधी उसके सर एक गोली मारकर फरार हो जाता है।गोली की
आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचते हैं लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली का खोखा बरामद किया है। हालांकि घटना के दौरान अपराधी ने मृतक का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गया है। घटना के दौरान मृतक युवक का बड़ा बेटा साथ में सोया हुआ था। लेकिन घटना के वक्त पत्नी और छोटा बेटा
उस समय रूम में मौजूद नहीं थे। मृतक की पत्नी अपने मायके में थी जो सिमरी गांव में ही है। 10 पहले मृतक युवक इरफ़ान इमाम और नेहा परवीन के बीच निकाह हुआ था और शादी के बाद दो बेटा था इरफान इमाम के परिवार में विवाद चल रहा था जिसके कारण वह पत्नी और दोनों बच्चों को लेकर गांव के ही एक किराए के मकान में पिछले 2 साल से रहता था और ड्राइवर का काम किया करता था। इधर घटना को लेकर मृतक की पत्नी नेहा परवीन ने बताया कि एक मां पहले भी मेरे पति के ऊपर हवाई फायरिंग हुई थी जब आरा से अपने पति के साथ बाइक से लौट रही थी तभी बिहटा के मौदही गांव के पास हवाई फायरिंग हुई थी जिसमें हम दोनों बाल बाल बच गए थे। बिहटा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि स्थानीय ग्रामीण के द्वारा मंगलवार की रात्रि 11:30 बजे सूचना मिली कि सिमरी गांव में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई है सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पहुंची जहां मृतक युवक को एक गोली सर में लगी है इसके कारण उसकी मौत हो गई घटना स्थल से एक गोली का खोखा बरामद किया गया है फिलहाल घटना के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कट्टा को लेकर मृतक की पत्नी और परिवार से पूछताछ की जा रही है।
बाईट-अमित कुमार बिहटा थाना अध्यक्ष



