रिपोर्ट – मिथुन कुमार!
नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर एक 60 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रामाश्रय पासवान की पत्नी जया देवी के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, पड़ोसियों के साथ पूर्व से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर जया देवी को घेरकर बेरहमी से मारपीट की गई, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। घटना के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्थावां अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मॉडल अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद जया देवी को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
बाइट
1 मृतका के पुत्र ,और बहू



