रिपोर्ट – लक्ष्मण कुमार!
दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां अहले सुबह को हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा मब्बी थाना क्षेत्र के बाजार समिति-27 के पास हुआ, जहां देर रात करीब 4 बजे TVS गाड़ी पर सवार चार युवक हादसे का शिकार हो गए।
बताया जा रहा है कि चारों युवक दरभंगा शहर के बाकरगंज स्थित मोमिन टोला, वार्ड संख्या 39 के रहने वाले थे। मोहल्ले की एक मस्जिद में धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। इसके बाद चारों युवक रात करीब 3 बजे परिवार को बिना बताए घर से निकले थे। परिजनों को बताया गया था कि वे मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद चारों TVS गाड़ी लेकर हाईवे की ओर निकल गए, जहां भीषण हादसा हो गया।
इस हादसे में 15 वर्षीय फारिश, 15 वर्षीय मोहम्मद इस्तेखार और 16 वर्षीय अल्ताफ नियाज की मौत हो गई। वहीं 16 वर्षीय मोहम्मद तल्फ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें दिल्ली मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक घायल युवक कोमा में है।
फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद बाकरगंज मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। एक ही मोहल्ले के तीन परिवारों के चिराग बुझ गए हैं।
बाइट
1,मोहम्मद अकील,मृतक के चाचा



