अनंत सिंह ने खेसारी लाल यादव को दिया बेटी की शादी का न्योता!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को है। शादी का कार्ड बांटने के लिए अनंत सिंह ने खुद वीडियो कॉल करना शुरू किया है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो खेसारी लाल यादव को कॉल कर रहे हैं।

बातचीत में अनंत सिंह ने गार्जियन वाले अंदाज में कहा – ’25 के आबो’। इस पर खेसारी ने कहा – दादा प्रणाम, 25 को हमारे घर के सामने ही शादी है, हम दिन में आकर घूम जाएंगे। तो अनंत सिंह ने कहा – तो ’20 के आबो पटना में’ – मतलब 20 नवंबर को तिलक में आ जाओ।

दरअसल कुछ दिन पहले अफवाह उड़ी थी कि अनंत सिंह ने खेसारी को न्योता नहीं दिया है। इस वीडियो कॉल से उन अफवाहों पर विराम लग गया है।

आपको बता दें अनंत सिंह ने अपनी बेटी की शादी में PM मोदी, नीतीश कुमार, लालू यादव, तेजस्वी यादव समेत पूरे हिंदुस्तान और पाकिस्तान तक न्योता भेजने की बात कही है। वहीं बॉलीवुड-भोजपुरी के करीब तीन दर्जन स्टार – सोनू सूद, पवन सिंह, अक्षरा सिंह, रवि किशन, मनोज तिवारी, उदित नारायण को भी बुलाया गया है।

Join us on: