रिपोर्ट :- रवि शंकर/गोविंद कुमार!
बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना अंतर्गत पश्चिम बिंदटोली के समीप एनएच-31 पर बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि पश्चिम बिंदटोली के कुछ किसान अपनी ई-रिक्शा (मालवाहक वाहन) पर सब्जियाँ लादकर बाजार बेचने जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।
इस भीषण हादसे में दो किसानों की मौत हो गई और एक छात्र गंभीर रूप से घायल है, जिसे अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ से प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और शोक का माहौल है। मृतक की पहचान पैठणी चक निवासी वार्ड नंबर 3 के वार्ड सदस्य सुरेश प्रसाद 45 वर्ष और लालू कुमार 35 वर्ष के तौर पर हुई है। वहीं घायल की पहचान संजीत कुमार 18 बर्ष के तौर पर हुई है घायल युवक ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था।
वहीं किसान की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीण और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर एनएच को जाम कर दिया है और प्रशासन से ट्रक की पहचान करने और मृतक परिजनों को जल्द उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
पूर्व प्रमुख पंकज कुमार ने बताया कि किसान प्रतिदिन पंडारक थाना क्षेत्र के पैठानी चक गांव के पास एनएच किनारे ई-रिक्शा और जुगाड़ गाड़ी पर सब्जी लोड करते हैं मोकामा से बख्तियारपुर की ओर जा रही ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे दो किसान की मौत हो गई और एक छात्र घायल है।
बाइट :- परिजन व ग्रामीण



