लखीसराय- पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में किया हथियारों का जखीरा बरामद!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष कुमार पांडेय!

लखीसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सर्च ऑपरेशन के दौरान एसएसबी और बन्नूबगीचा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने टेकहवा पहाड़ी के डैनी टोला के समीप सर्च अभियान चलाया गया ।इस दौरान पुलिस ने एक कार्बाइन, एक पुरानी राइफल, एक मैगजीन, 37 जिंदा कारतूस, 21 खोखा, एक दूरबीन, समेत कई अवैध व आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं।
बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र की टेकहवा पहाड़ी पर नक्सलियों का जमावड़ा है,और वहां हथियार छिपाकर रखे गए हैं। सूचना के आधार पर एसएसबी और बन्नूबगीचा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने पहाड़ी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान हथियारों और अन्य सामानों की बड़ी खेप बरामद की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Join us on: