रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
हाजीपुर : बेलसर ओपी क्षेत्र के फतेहपुर में दो टेम्पो की टक्कर में आधा दर्जन टेम्पो सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से सभी गहनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर भर्ती कराया गया। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चार घायल को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बाकी दो घायल का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिवार वालों के द्वारा सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। डाक्टर के द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर सरैया की तरफ से आ रही टेम्पो एवं गोरौल की तरफ से आ रही अनियंत्रित टेंपो दोनों आपस में टकरा गई। जिसमें आधा दर्जन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति 55 वर्षीय विसेक मांझी, 10 वर्षीय मनीष कुमार फतेहपुर निवासी बताया गया है। लखेद्र पासवान की 45 वर्ष से पत्नी किस्मतिया देवी देवी एवं 25 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार चकीया गांव निवासी बताया गया है
इस संबंध में बेलसर ओपी अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो ने दूसरे ऑटो में ठोकर मार दिया है। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चार को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों टेंपो को जप्त कर लिया गया है।




