बड़हर कभी खाया है? पका या अचार लजीज और स्वादिष्ट!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

कभी खाया है इनको पका नहीं खाया होगा तो अचार तो जरूर खाया होगा क्योंकि इसका बहुत स्वादिष्ट अचार बनता है।

यह कटहल के छोटे भाई बड़हर रहे हैं । हमारे यहां इसे बड़हर बोलते हैं। जब कच्चा रहता है तब लोग इसका अचार बनाते हैं पकाने के बाद यदि आप खाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं तब तो आपके हिस्से में चिड़ियों का जूठा ही आएगा क्योंकि यह पकाने के बाद स्वयं से टूट कर नहीं गिरता है।तोता या चिड़िया खाकर काटकर गिराती है।
हम सब तो चिड़ियों का झूठा ही खाते थे क्योंकि वह बहुत मीठा होता है।
बाकी कच्चे फल को भुसैला में घोस कर पका कर खाते थे जो स्वाद चिड़ियों के झूठे वाले फल में मिलता था वह भूसे के देर में पकाया फल में नहीं आता था।
आप सब इस बड़हर को किस नाम से बुलाते हैं और किस-किस चीज में प्रयोग करते हैं।

Join us on:

Leave a Comment