रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
बिहार विधानसभा मे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मधुबनी लोकसभा के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में बिस्फी प्रखंड छेत्र स्थित नाहस खंगरैठा प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने इस कड़ाके की धूप में लगातार भारी भीड़ को जमे रहने के लिए धन्यवाद दिया।
तेजस्वी ने कमर खराब होने, डॉक्टरों के द्वारा बेडरेस्ट करने की सलाह के बावजूद चुनावी सभा में आने की चर्चा करते हुए कहा कि जब तक केंद्र से मोदी जी को नहीं हटाएंगे तब तक बेडरेस्ट नहीं करेंगे। तेजस्वी ने मोदी और उनकी सरकार पर लगातार झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी जी काम की बात कभी नहीं करते हैं। वे हमेशा बेकार की बातें करते हैं। मोदी जी कभी भी रोजगार बेरोजगारी,महंगाई, पलायन,अस्पताल,इलाज,दवा,सिंचई और शिक्षा की बदहाल स्थिति की चर्चा नहीं किया। एनडीए की सरकार दस साल से केंद्र में है। बिस्फी के लोगों को क्या मिला? यहां के लोगों को सिर्फ कटोरा थमा दिया गया।आप लोग मोदी नहीं मुद्दे की बात कीजिए। संविधान बचाना है, महंगाई कम करना है,अपने अधिकारों की रक्षा करनी है तो भारी मतों की बढ़त से इंडिया गठबंधन के प्रत्यासी को जिताकर संसद भेजने का संकल्प लेकर जाइए। उनके साथ आए वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने गठबंधन के सभी साथी खास कर सहनी परिवार के लोगों से आग्रह किया कि बाबा साहेब के संविधान के कारण ही हम लोग देश में सीना तानकर चलते हैं। संविधान की रक्षा करनी है तो एक मत होकर यहां के प्रत्याशी को जिताकर संसद भेजना होगा। आयोजित चुनावी सभा को दरभंगा के प्रत्याशी ललित कुमार यादव, राज्यसभा सांसद डॉक्टर फैयाज अहमद, आसिफ़ अहमद, विधायक भरत भूषण मंडल,पूर्व विधायक सीताराम यादव,पूर्व विधायक सह जिलाध्यक्ष रामाशीष यादव,मनोज यादव,मो अब्दुल हई, विष्णुदेव यादव,अजीतनाथ यादव,डॉक्टर असलम सहित कय नेताओ ने संबोधित किया। जनसभा कार्यक्रम का संचालन जयजयराम यादव ने किया।




