एनडीए ने मिथिला के लिए कुछ नहीं किया- मदन मोहन झा!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी लोकसभा क्षेत्र के बेनीपट्टी प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय युगेस्वर भवन में बिहार प्रदेश कांग्रेस के पुर्व अध्यक्ष सह पुर्व मंत्री राजस्व विभाग मदन मोहन झा ने प्रेस को बताया की मिथिलांचल के लिए एन डी ए के लोग कुछ भी नही किया है। हमे पता है यहां क्या क्या करना है। इंडिया गठबंधन के जित के बाद हम उन सभी कार्य को प्रमुखता के साथ पुरा करेंगे। दस वर्षों में एन डी ए ने अनेकों वादा तो किए लेकिन एक भी काम नहीं किए। इस बार देश को बचाना, देश के संविधान को बचाना इंडिया गठबंधन का मूद्दा है। जब उनसे पूछा गया आप के गठबंधन से प्रधानमंत्री कौन होंगे तो उन्होने कहा आप संविधान जानते हैं। देश में पहले प्रधानमंत्री चुन लेना तो डिक्टरसिप है उनके पास एक मात्र प्रधानमंत्री योग्य व्यक्ति हैं। पहले सांसद चुनते हैं फीर योग्य सांसद को प्रधानमंत्री बनाया जाता है। हमारे पास कय लोग प्रधानमंत्री बनने योग्य है। इस मौके पर पुर्व विधायक जफर आलम, उप मेयर अनामुल्ला खान, रुपए झा, जिला महासचिव कांग्रेस कन्हैया झा, रा ज द जिला महासचिव विजय यादव, ललित सिंह , विनय कुमार सिंह सहित दर्जनों इंडी गठबंधन के लोग मौजूद थें।

Join us on:

Leave a Comment