रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहट हनुमान मंदिर के नजदीक मुख्य सड़क पर बिजली की खम्भे से बाईक टकरा जाने से बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो जाने की बात सामने आ रही है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के बेहट गांव गुलाकी स्थान का राम दत्त दास के पुत्र बिनोद दास राजमिस्त्री का कार्य किया करता था। शुक्रवार देर शाम कार्य खत्म कर वे अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान साथ काम कर रहे एक मजदूर को उसके घर कोर्ट चौक के तरफ छोड़ने के लिए जा रहा था। इसी बीच बाईक अन्यत्रीत होकर सरक किनारे सड़क से सटे बिजली खंभे से जा टकरा। टक्कर इतनी जोड़दार थी कि बिजली का खंभा टूट कर बाइक चालक बिनोद दास के शरीर पर गिर पड़ा। जिस से उस के में गंभीर चोटें आई और सर फट गया। चालक बिनोद दास गंभीर रूप से घायल हो कर वही जमीन पर गिर पड़ा। उनके साथ बाइक के पीछे बैठे मजदूर के द्वारा इस बात की लोगों को दिया गया तो सुचना पा कर तत्काल स्थानीय लोगो एवं परिजन के द्वारा बिजली विभाग को सुचना देकर बिजली लाइन कट कराया गया और कम्भां के नीचे दबे बिनोद दास को गंभीर अवस्था में निकाल कर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बीती रात 9 बजे के आसपास की बताई जाती है। वही सुचना पाकर भैरब स्थान थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे करते हुए पोस्टमार्टम के लिये मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक के दो पुत्र एवं के पुत्री है। दोनों पुत्र रोजी रोटी के लिये बिहार से बाहर रह कर काम किया करता है। वही पुत्री की शादी हो चुकी है, जो अपने ससुराल में रहती है।
बाइट– झुमनी खातून कांग्रेस महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष




