इंडो नेपाल बॉर्डर से 450 बोतल शराब व बाइक जब्त, तस्कर फरार !

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

शराब बंदी के बाबजूद भी शराब कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा 450 बोतल शराब जब्त, धंधेबाज फरार

मधुबनी जिले से लगने वाली इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र से बदस्तूर शराब कारोबार जारी है। यहां शराब बंदी को ठेंगा दिखा कर शराब कारोबार का फलता फूलता सक्रिय नेटवर्क पुलिस के लिए जहां चैलेंज बना हुआ है। वही बिहार सरकार के शराब बंदी कानून को लगातार चुनौती दे रहा है। आखिर बिहार सरकार ने शराब को प्रतिबंधित कर रखा है तो पुलिस भी सरकार के आदेश का पालन करते हुए लगातार शराब पकरने को अपना पहला ड्यूटी मान कर रोज शराब बरामद कर रही है। नया मामला बासोपट्टी थाना की है, जहां पुलिस ने बाइक सहित 450 बोतल शराब जब्त किया है। जबकि शराब धंधेबाज भागने में सफल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना एस आई सुशील कुमार सशस्त्र बलों के साथ गस्ती पर निकले हुए थे। बासोपट्टी वाजार स्थित पुल के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी क्रम में देखा कि बासोपट्टी बाजार के दिशा से एक बाइक पर एक व्यक्ति तेज रफ्तार से आ रहा है। जब उसे रुकने का इशारा किया गया तो शराब तस्कर बाइक छोड़कर भाग निकला। जब पुलिस ने बाइक के पीछे बांधा हुआ जुट के बोरे का तलाशी लिया तो देखा कि जुट की बोरी में नेपाल निर्मित शराब था। पुलिस ने बाइक और शराब जब्त कर थाने ले कर आई। जहां आज्ञा शराब कारोबारी के विरुद्ध मामला दर्ज कर शराब कारोबार में संलिप्त तस्कर का पता लगाए जाने पुलिस प्रयास किया जा रहा है।
इस बाबत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया है कि अज्ञात शराब तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। फरार शराब तस्कर के संबंध में पता लगाया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment