रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
यहां अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा फिर एक सीएसपी संचालक से 5 लाख 56 हजार रूपया लूट की घटना को दिया अंजाम
आखिर बिहार में कौन सी सरकार आएगी जो अपराध को रोक पाने में कामयाब हो पाएगी। यहां ये कहना ग़लत नहीं होगा की कल भी जंगल राज था और आज भी है। राजनीति करने बाले एक दूसरे के विरुद्ध छींटाकशी करते रहते है और जनता लूट रही है, यहां अपराध को रोक पाना एक बरी चुनौती साबित हो रही है। आखिर ये भी तो बिहार ही का जिला मधुबनी है। ऐसा ही एक नया मामला जिला के राजनगर थाना क्षेत्र के राजनगर से आ रही है। जहां से एक सीएसपी संचालक रूद्र कुमार बम्म बम्म से 5 लाख 56 हजार रूपया हथियार के बल पर लूट कि घटना को अपराधियों द्वारा अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है की सी एस पी संचालक राजनगर चिचरि पट्टी बैंक से पैसा निकाल कर जा रहे थे इसी क्रम में घात लगाए अपराधियों ने उन्हे रोक कर पिस्टल के बट से सीएसपी संचालक को मार कर घायल कर दिया और बैग लूट कर फरार हो गया।
इस घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना अध्यक्ष सचिन देव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात मैं जुट गए है।
वही लोगों ने घायल सीएसपी संचालक बम बम कुमार को राजनगर पीएससी में भर्ती कराया। इसकी सुचना मिलते ही खजौली पुलिस इंस्पेक्टर अभय कुमार,एवं थाना अध्यक्ष पीएससी में घायल से मिलकर घटना के संबंध मे जानकारी ली और अपराधियों की घर पकड़ के लिए छापेमारी जारी कर दिया है।




