:- रागिनी शर्मा!

मोकामा नगर परिषद क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। इसके लिये सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि कुल एक दर्जन से अधिक स्थानों पर कल से टीकाकरण किया जायेगा। अतः जिन्होंने अब तक वैक्सीन नही लिया है वो कैम्प में आकर अवश्य ले लें।
कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि एस डी एम सुमित कुमार के निर्देश पर निम्नलिखित स्थानों को टीकाकरण कैम्प के लिये चिन्हित किया गया है जहाँ कल टीका लगाया जायेगा। ये स्थान हैं।

वार्ड नम्बर 11 के सामुदायिक भवन में , वार्ड नम्बर 15 के लक्ष्मी देवी स्कूल में, वार्ड नम्बर 4 के प्राथमिक विद्यालय इंदिरा नगर में, वार्ड नम्बर 5 के रुद्रावती हाई स्कूल में, वार्ड नम्बर 27 के मोकामा घाट स्कूल में, वार्ड नम्बर 25 के सामुदायिक भवन में, वार्ड नम्बर 18 के प्राथमिक विद्यालय चौक बाजार में, वार्ड नम्बर 20 के ठाकुरबाड़ी अचारी स्थान के धौरानी टोला में, वार्ड नम्बर 22 के साहबेगपुर मध्य विद्यालय में, वार्ड नम्बर 6 में मुन्ना सिंह के घर के पास, वार्ड नम्बर 19 के राम रतन सिंह महाविद्यालय में, वार्ड नम्बर 16 के बड़ी दुर्गा स्थान समेत कुल 12 जगहों पर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि जिन्होंने अबतक वैक्सीन नही लिया है वो अवश्य आकर कल वैक्सीन ले लें।
इसके साथ ही माडवाड़ी हाई स्कूल में स्थायी रूप से टीकाकरण का कार्य जारी रहेगा।




