सांसद ललन सिंह ने 19 ग्रामीण सड़कों का किया शिलान्यास!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा!

बाढ़ अनुमंडल सभागार में सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने १९ग्रामीण सड़कों का रिमोट के द्वारा शिलान्यस किया।साथ में जदयू के प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार भी मौजूद थे। सांसद ललन सिंह ने कहा कि विकास के लिए नीतीश कुमार कटिबद्ध है ,झारखंड से विकसित है बिहार।झारखंड में पांच घंटे बिजली रहती है बिहार में २२घंटे,झारखंड से बेहतर बिहार की सड़कें है इसलिए बिकास के कामों में कोई कसर नहीं रहने देंगे। ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार कुछ बोलते नहीं है बस लकीर के सामने एक बड़ी लकीर खींच देते है।इस आयोजन में बाढ़ जदयू के सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे हुए थे।
बाइट__राजीव रंजन(सांसद)

Join us on:

Leave a Comment