निभाष मोदी

पेशी के लिए लाया गया भागलपुर कोर्ट!
भू -अर्जन कार्यालय बेगूसराय के अमीन और नजीर को 25 हज़ार रुपए रिसवत लेना पड़ा भारी ।अगर अमीन बाबू और नाजिर बाबू ही घूस लेंगे तो आम जनता का क्या होगा।
ताजा मामला भू अर्जन कार्यालय बेगूसराय का है। जहां अमीन और नाजीर को 25 हज़ार रूपए रिसवत लेते रंगे हाथों विजिलेंस की टीम ने पकड़ा है।यह मामला एनएच में जमीन का मुआवजा राशि मिलना था उसी मामले को लेकर है । बताते चलें कि नाजिर मनोज रंजन चौधरी और अमीन रामचंद्र प्रसाद चौधरी की मिलीभगत से यह काम हो रहा था। इन दोनों ने काम करा देने को लेकर खुलेआम 25 हज़ार की मांग की थी, पैसा देने जब उनके पास लोग पहुंचे तो उसके पीछे निगरानी टीम पहले से तैनात थी तभी नाजीर और अमीन दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। भागलपुर में पेशी के लिए आए विजिलेंस डिपार्टमेंट के डीएसपी सर्वेश कुमार से मिडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह 12 जुलाई को आवेदन का सत्यापन हुआ 16 जुलाई को केस दर्ज हुआ है और पेशी के लिए यहां लाया गया है ।इन दोनों को विजिलेंस की निगरानी टीम 25 हज़ार रूपए रिश्वत के तौर पर लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।




