एमबीए के नए भवन का कुलपति ने किया उद्घाटन!

SHARE:

धीरज शर्मा

तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के एमबीए डिपार्टमेंट को आज नया बिल्डिंग मिल गया, एमबीए कैंपस में नए बिल्डिंग का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर डॉ नीलिमा गुप्ता ने फीता काटकर और आसमान में गुब्बारा उड़ा कर करते हुए नए भवन को डिपार्टमेंट के हवाले कर दिया, आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन में अब विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे, इस दौरान कुलपति ने कहा कि एमबीए के पुराने भवन में विद्यार्थियों को पठन-पाठन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसको देखते हुए नए भवन का निर्माण कराया गया, जिसमें छात्र-छात्राएं सुचारू ढंग से अपना पढ़ाई कर सकेंगे, इस दौरान विश्वविद्यालय के कई अधिकारी सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment