:- रागिनी शर्मा !

बीती रात मोकामा में हुई हत्या के बाद अहले सुबह बाढ़ में एक महिला को बदमाशों ने गोली मार दी है।
बताया जा रहा है कि घायल महिला रूबी देवी सुबह जब घर से किसी काम से निकली इसीबीच पहले से घात लगाये रूदल पासवान ने उसे रायफल से गोली मार दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दिनों प्रेम प्रसंग में एक शादी हुई थी जिसमें महिला ने मदद किया था इसी कारण रूदल पासवान आक्रोशित था और उसने इस घटना को अंजाम दिया। हालाँकि पीड़ित परिजनों ने इस आरोप को खारिज कर दिया।
वहीं महिला को बेहतर ईलाज के लिये पटना भेज दिया गया है।
चिकित्सकों का कहना है कि महिला के जांघ में गोली फँस गई थी।
वहीं बाढ़ पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है। घटना बेलछी थाना के मसत्थू की बताई जा रही है।




