नालंदा से ऋषिकेश

गाली-गलौज और पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल!
चण्डी थाना क्षेत्र को स्थानीय लालगंज स्थित एमटीसी कोचिंग क्लासेस के संचालक मनीष कुमार को पेड़ में बांधकर जमकर पिटाई कर दी गई। उनके ऊपर एक छात्रा को भगाने में सहयोग करने का आरोप लगा 12-15 लोगों ने लात घूंसे से धुनाई की। गंभीर रूप से जख्मी मनीष को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। कोचिंग संचालक के साथ एक अन्य युवक को भी बदमाशों ने पीट कर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया है। इस पूरे प्रकरण का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
बताया गया कि कोचिंग संचालक को पांच-छह लोग स्थानीय महिला कॉलेज के पास बुलाकर ले गए औऱ वहां पहले से मौजूद दर्जन भर युवकों ने बिना कुछ कहे- सुने पिटाई शुरू कर दी।
चंडी थाने की पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुँचायी।
बताया गया कि बीते मंगलवार को लालगंज से सटे एक गांव की एक छात्रा अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। संदेह कोचिंग संचालक के साथ रहने वाले एक युवक पर था।
इस घटना से कोचिंग संचालक आक्रोशित हैं। दोषी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
बता दें, थरथरी के द्वारिका बिगहा निवासी नीतीश कुमार ने लालगंज में कोचिंग क्लास खोल रखे हैं।
हालांकि शंखनाद इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।




