-निवास मोदी

आय दिन शराब को लेकर छापेमारी की जा रही है लेकिन शराब तस्कर की शराब तस्करी कम नहीं होते दिख रही है। बिहार के हर बॉर्डर पर काफी मुस्तैदी से चेकिंग होती है परंतु फिर भी इतने भारी मात्रा में बिहार में शराब कैसे आ जाता है यह बहुत बड़ा सवाल है प्रशासन पर? हम कह सकते हैं कि शराब तस्कर बिहार के प्रशासन को सीधे ठेंगा दिखा रही है।बताते चलें कि भागलपुर जिले के अमडंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत रानी बमिया गांव के पास मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक मारूती सुजुकी गाड़ी JH01R 6033 में 5 पेटी हंटर स्ट्रांग बियर 500ML का 120 केन बरामद किया गया। थाना अध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि रानी बमिया के पास सघन बाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था कि पुलिस की गाडी देख कर कार चालक गाडी छोडकर रानी बमिया गांव के बहियार भाग गया तो विशेष चेकिंग अभियान की टीम के द्वारा खदेड कर पकड लिया गया जिसमें 750ml के 28 बोतल एंपियर ब्लू, एवं 10 बोतल बलंडर पराईड भिस्की 750ml का बरामद किया गया। इसमें एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया , जिसमें झारखंड से शराब बिहार लाया जा रहा था। गिरफ्तार किए गए युवक में गाड़ी चालक अनील कुमार है जिसकी उम्र 22 वर्ष है, पिता का नाम ब्रह्मदेव यादव है जो किसनपुर, थाना मसुदनपुर जिला भागलपुर का रहने वाला है ,उसे गिरफ्तार किया गया ।




