जल जीवन हरियाली के तहत भागलपुर के कहलगांव प्रखंड में पहाड़ों पर अवैध खनन पर लगाई रोक!

SHARE:

धीरज शर्मा, भागलपुर

भागलपुर के कहलगांव प्रखंड मनरेगा योजना ने पहाड़ों का अवैध खनन को रोक दी है । यही नहीं इस योजना से पहाड़ों पर हरियाली छा गई है ,तो वहीं सैकड़ों लोगों को रोजगार भी मिला है । दरअसल कहलगांव प्रखंड के सलेमपुर सैनी पंचायत के भदेर पहाड़ पर 2016 से पहले अवैध रूप से खनन शुरू था । इसी दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य को हरा भरा बनाने और पर्यावरण को स्वच्छ करने के उपदेश पूरे राज्य भर में जल जीवन हरियाली योजना लागू किया । इस योजना के तहत बंजर भूमि सहित अन्य खाली भूमि पर वृक्षारोपण को लेकर अभियान चलाया गया , जिसका नतीजा है कि कई पहाड़ को अवैध खनन से रोका गया । उसी में से भागलपुर का भदेर पहाड़ भी शामिल हैं । पहाड़ पर करीब 14000 पौधे लगाए गए हैं। इस पौधे में सागवान, नींबू, नीम, मोहोगनी आदि शामिल है। बंजर भूमि पर पौधे को जीवित रखने के लिए का कहलगांव प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती थी । बावजूद कहलगांव के मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी की देखरेख में बंजर भूमि पर पौधे को जीवित रखा गया । इसमें पटवन के लिए बोरिंग किया गया। जिसके माध्यम से सभी पौधे को सिंचाई की । अब सभी 14000 पौधे पेड़ का रूप लेने लगा है और पहाड़ों का खनन पूरी तरह से रुक गया है । धीरे-धीरे पहाड़ अब पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होने लगा है । भागलपुर के अलावा झारखंड के गोड्डा ,साहिबगंज जिले के लोग पहाड़ पर घूमने के लिए आ रहे हैं। इसके अलावा पहाड़ पर भदेश्वर नाथ का भव्य मंदिर भी है। जिसका का दर्शन भी करने के लिए लोग पहुंच रहे हैं ।

Join us on:

Leave a Comment