मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन!

SHARE:

नालंदा से ऋषिकेश की रिपोर्ट

देश में पेट्रोलियम और खाद्य पदार्थों के बढ़ते दाम के विरोध में कांग्रेस पार्टी कार्यालय धनेश्वर घाट से साइकिल मार्च का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अवधेश कुमार सिंह रवि ज्योति ने शिरकत की। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक तरफ केंद्र की सरकार लोगों को फ्री में कोरोना वैक्सीन देने के नाम पर ठगने का काम कर रही है वहीं दूसरी ओर महंगाई चरम सीमा पर बढ़ाकर गरीब लोगों को जिंदा ही मार रही है। इस महंगाई से देश को उबारने के लिए कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष करने का काम करेगी। इस महंगाई को किसी दल से नहीं जोड़ कर आम समस्या भारत के मजदूर और किसानों से जोड़ कर देखें। आज इस महंगाई से किसान मजदूर और आम जनता किस तरह से त्राहिमाम कर रही है।यह बीजेपी पार्टी को नही दिखाई देता है। कांग्रेस पार्टी केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की नीतीश सरकार से यह मांग करती है पेट्रोल डीजल और रसोई गैस दामों में जो वृद्धि हुई है उस पर अभिलंब अंकुश लगाए ताकि आम लोगों को इस परेशानी से निजात मिले।आज हम लोग इसी महगाई विरोध में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment