मॉर्निंग वॉक के लिए निकले बैंक मैनेजर की ट्रेन से कटकर मौत!

SHARE:

रिपोर्ट- धीरज शर्मा

भगलपुर में नाथनगर रेलवे स्टेशन केबिन के पास सुबह सुबह पटरी के बगल में एक मृत व्यक्ति का शव मिलने से आस पास के लोगो में हड़कंप मच गया। लोगो ने मृतक की पहचान कर मृतक के परिजन को इसकी सूचना दी।
मृतक के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह मृतक मिहिर मिश्रा मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे और ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

मृतक की पहचान मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी विभाष मिश्रा के पुत्र मिहिर मिश्रा के रूप में हुई है, जो कि बांका जिले के अमरपुर में करीब 8 साल से बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर के पोस्ट पर कार्यरत थे।

मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस के द्वारा बताया गया कि भागलपुर-जमालपुर रेलखंड के नाथनगर स्टेशन के समीप मिहिर मिश्रा का शव बरामद हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मैनेजर मिहिर मिश्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रेल थाना की पुलिस पहुंच कर जांच कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment