सोशल मीडिया के जरिए हुआ प्यार, फिर इनकार , आखिरकार थाने में हुई शादी!

SHARE:

अनिल शर्मा की रिपोर्ट:

नवादा : जिले के महिला थाना में सिकंदरा की एक लड़की ने थाना में आवेदन देकर एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। लड़की ने बताया कि सोशल मीडिया पर उन दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। बाद में दोनों मिले और खूब कसमें –वादे किए। हालांकि अब लड़के ने उसे छोड़ दिया है। अब वह महिला थाने में न्याय की गुहार लगा रही है।
मामले की जानकारी देते हुए युवती ने बताया कि 29 जून को उसने महिला थाना में आवेदन देकर बताया है कि वह जमुई जिले के सिकंदरा गांव के स्व. सुरेश यादव की पुत्री आरती कुमारी है ,जो महिला थाना में आवेदन था। उसने बताया कि फेसबुक के जरिए उसकी पहचान वारिसलीगंज क्षेत्र के मसूदा गांव के सीताराम महतो के पुत्र अवधेश कुमार से हुई। पहले दोनों में खूब बातें हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। जान पहचान बढ़ने के बाद मुलाकात का सिलसिला बढ़ता चला गया। देखते ही देखते अवधेश कुमार द्वारा चोरी चुपके आरती कुमारी की मांग में सिंदूर भर कर आधी-अधूरी शादी कर ली गई। यह सब होने के कुछ दिन बाद वह लड़की को छोड़ देता है और फोन से बातचीत भी करना बंद कर देता है। जिसके बाद लड़की ने महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन प्राप्त होने के बाद महिला थाना प्रभारी ने नोटिस के माध्यम से लड़का पक्ष को बुलाया । महिला थाना में सोमवार को युवक के परिवार थाना नोटिस के आधार पर सभी परिवार पहुंचे। जिसके बाद युवक को दिन भर थाने में हिरासत में रखा गया। इसके बाद लड़के के परिजनों द्वारा यह फैसला लिया गया कि आरती को हम लोग बहू मानते हुए शादी विवाह कर उसे साथ रखेंगे।
इसके बाद महिला थाने में दोनों को बॉन्ड भराकर शादी संपन्न कराई और लड़का के परिवार के साथ लड़की चली गई। लड़की ने कहा कि हम यही चाहते हैं कि हम जिस से मोहब्बत किए हैं उसी के साथ रहेंगे। पूरे मामला सुनने के बाद महिला थाना ने दोनों की शादी विवाह संपन्न कराई। मिली जानकारी के अनुसार नोटिस के आधार पर पहुंचे लड़का पक्ष ने दिन भर शादी करने से इनकार किया। जिसके बाद महिला थाना ने लड़की के शिकायत पर लड़के को दिनभर हिरासत में रखा। हालांकि देर शाम लड़का पक्ष ने फैसला लिया कि हम लड़की को बहू मानते हैं और उसे अपने साथ रखेंगे। जिसके बाद महिला थाना ने दोनों की मर्जी से लड़की को ससुराल जाने दिया।

Join us on:

Leave a Comment