रिपोर्ट:-निभाष मोदी

भागलपुर।अपराधियों का अपराध चरम सीमा पर चढ़ता चला जा रहा है। अपराधियों को प्रशासन का कोई खौफ नहीं। वारदात पर वारदात हुए चले जा रहे हैं और प्रशासन हाथ पर हाथ दिए बैठी है।कभी बम कांड तो कभी गोली कांड अपने शहर के लिए आम बात बनता चला जा रहा है। प्रशासन क्यों इस तरह चुपचाप है? सीधे सवाल उठता है प्रशासन पर। ताजा मामला भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर एक मजदूर को बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक मजदूर की पहचान सबौर थाना क्षेत्र के छोटी चांदपुर निवासी स्वर्गीय बहुरंग पासवान के पुत्र विक्की पासवान बताया जा रहा है। परिजन के माने तो विक्की नदी में बालू उठाने का काम करता था जो आज भी काम करने के लिए महमोदा नदी गया था, जिसकी हत्या जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बालू के अवैध उठाव में एक नदी में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई ।आनन-फानन में इनकी सूचना मजदूरों ने जगदीशपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है
प्रशाशन पर भी उठ रहा है सवाल:
आखिर बिहार में पूर्ण बालू खनन पर रोक है तो फिर क्यों बालू उठ रहा है । इनका जिम्मेदार कोन है? आसपास के लोगो ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले में कमजोर क्यों है ? जिस जगह हत्या हुई उसी जगह पहले भी कई हत्याएं हो चुकी है । स्थानीय आधिकारी माफिया पर कार्रवाई क्यों नही करता है
? सूबे की सरकार लगातार बालू खनन पर गंभीर है, लेकिन भागलपुर में एसी घटना थमने का नाम नहीं ले रही है ।




