पटना:- कोढ़ा गैंग का दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार !

SHARE:

:- रागिनी शर्मा !

देश भर में छोटी बड़ी आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिये कुख्यात कटिहार के कोढ़ा गैंग के दो कुख्यात बदमाश को मोकामा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मोकामा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजनन्दन ने बताया कि इन लोगों द्वारा पिछले सप्ताह बैंक से पैसा लेकर जा रहे एक वृद्ध को शिकार बनाया गया था। जिसके बाद पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी जिसमे 20 हजार नकद छिनतई की बात सामने आई थी।
अमूमन ऐसे मामलों को पुलिस ठंढे वस्ते में डाल देती है लेकिन ग्रामीण एस पी कांतेश मिश्रा और ए एस पी अमरीश राहुल के निर्देश पर थानाध्यक्ष राजनन्दन शर्मा ने एक टीम गठित कर इस मामले में अनुसंधान शरू किया।
उन्होंने बताया कि कुछ महीने पूर्व शहर में नगर परिषद द्वारा हाई डेफिनिशन सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये गए थे जिसकी मदद से इनकी पहचान हो गई।
दोनो बदमाश बेगूसराय जिले के बरौनी स्टेशन के सामने के मोहल्ले के निवासी हैं।
थानाध्यक्ष ने एक दिलचस्प बात बताई की ये बदमाश अपने पिता के नाम से पहचान में नही आते हैं बल्कि माँ के नाम से पहचाने जाते हैं। अतः जब माँ के नाम से खोजबीन शुरू की गई तो दोनो बरौनी जंक्शन के पास के मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिये गये।
पुलिस अब इनसे पूछताछ कर इनके आपराधिक गतिविधियों को खंगालने में जुटी है।

Join us on:

Leave a Comment