योगी सरकार द्वरा लाए गए जनसँख्या नियंत्रण कानून को, उपेंद्र कुशवाहा का समर्थन !

SHARE:

मोतिहारी से अरविंद कुमार

नए नए जदयू में आकर कुर्सी पर काबिज हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने भी यूपी के योगी सरकार द्वरा लाए गए जनसँख्या नियंत्रण कानून को समर्थन दिया है !
साथ ही सुशासन राज में पुलिस के कार्यशैली पर कोर्ट ने जो संज्ञान लिया है । उस बात पर भी हामी भरते हुए कुशवाहा ने दबी जुबान से एक तरफ कोर्ट के बातो को भी समर्थन दिया तो दूसरी ओर सुशासन की भी सराहना की पिछले दो दिनों से जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा बिहार में यात्रा कर रहे है । इसी दरम्यान वे कल  मोतिहारीं पहुचे जहाँ वे कल वैसे लोगो के परिवार से मिले जिनके लोग कोरोना महामारी में गुजर गए हैं । फिर अपने कार्यकर्ताओं के साथ सरकार द्वरा चलाए जा रहे योजनाओं का जायजा लिया और फिर आज । वे शहर के अतिथि गृह में मीडिया से मुखातिब हुए।

Join us on:

Leave a Comment