धर्मेद्र पांडेय

केवटी प्रखंड में कोठिया पंचायत में बागमती नदी पर बना जमींदारी बांध टूटने के कारण बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ते हुए गांव ,घर ,खेत को डुबोते हुये एयरपोर्ट के बहरी इलाकों को चपेट में ले लिया है। एयरपोर्ट के सामने घर ,दूकान,गाडी सब को डूबा दिया है। एयरपोर्ट के सटे नदी भी उफनाई हुई है। एयरपोर्ट के चहारदीवारी से कुछ ही नीचे नदी बह रही है। लेकिन अभी एयरपोर्ट को खतरा बाढ़ के पानी से नहीं है। हर दिन की तरह विमान आ जा रही है।




