सरकारी गड्ढे में एक के बाद एक, लोग का गिरते हुए वीडियो वायरल!

SHARE:

आकाश कुमार

आरा : यूं तो सोशल मीडिया पर रोज कोई ना कोई वीडियो वायरल होता है। रोज कोई स्टार बनता है, तो कोई नया ट्रेंड लेकर बाजार में आता है। आज हम बात कर रहे हैं भोजपुर जिला के आरा का जहां एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि यह वायरल वीडियो आरा नगर निगम के कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा करता दिख रहा है। इस वायरल वीडियो में जहां एक तरफ बोर्ड दिखाई दे रहा है “सरकारी गड्ढे का” तो दूसरी तरफ इस गड्ढे में गिरती एक महिला का तस्वीर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बताते चलें कि यह वायरल वीडियो जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है बताया जा रहा है की यह आरा का वीडियो है। आपको बताते चलें कि वीडियो शेयर करने के दौरान बताया गया है कि यह वीडियो आरा के पॉश इलाके बापू बाजार का है। जहां सड़क के किनारे एक गड्ढा खोदा गया है । जिस पर सरकारी गड्ढे का बोर्ड भी लगाया गया है। हालांकि इन दिनों लगातार हो रही बारिश के वजह से गड्ढे में पानी भर गया और सड़कों पर पानी लगने से गड्ढे का अंदाजा लगाना नामुमकिन साबित हो रहा है। यह गड्ढा इतना खतरनाक साबित हो रहा है कि आए दिन कोई न कोई इस गड्ढे में गिर जाता है जिससे अगले व्यक्ति को गंभीर चोटें आती हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो उनके द्वारा कई बार वार्ड पार्षद से शिकायत भी की गई है बावजूद इसके इस गड्ढे को ना ही भरा गया और ना ही इस गड्ढे को ढका गया । वही बरसात के पहले जहां देशभर के नगर निगम सभी गड्ढे को ढकने का काम करती हैं तो वही आरा के नगर निगम द्वारा ऐसी लापरवाही नगर निगम के कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर देते हैं। इस वायरल वीडियो देखा गया कि पहले एक महिला इस गड्ढे में गिरती है जिसके बाद आनन-फानन में आसपास के लोगों द्वारा उस महिला को गड्ढा से निकाला जाता है और जैसे ही वह महिला वहां से जाती है , थोड़ी देर बाद एक वृद्ध व्यक्ति उस गड्ढे में गिर जाता है। इस वायरल वीडियो पर ब स्थानीय लोगों ने कमेंट करते हुए कहा है कि जल्द से जल्द इस गड्ढे को बंद नहीं किया गया तो आने वाले समय में कई लोग इस गड्ढे से जख्मी हो जाएंगे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें