निभाष मोदी

नवगछिया पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब शनिवार की देर रात्री विशेष सूचना के आधार पर नवगछिया थाना क्षेत्र के उजानी गांव में पूर्व के गांजा/मादक पदार्थ के कारोबारी नामजद अभियुक्त मो. सलीम के द्वारा भारी मात्रा में गांजा व अन्य मादक पदार्थो का भंडारण करने की सूचना पर नवगछिया एसपी शुशांत कुमार सरोज के निर्देश पर एक टीम का गठन कर कार्यवाई का आदेश दिया गया।
जिसके बाद पुलिस टीम ने दंडाधिकारी के नेतृत्व में उजानी गाँव स्थित मो. सलीम के घर छापेमारी की गई। गुप्त सूचना पर की गई इस कार्यवाई में मो. सलीम के रूम में पलंग के नीचे छुपाकर रखा गया अबैध गांजा, पलंग के ऊपर आग्नेयास्त्र एवं सलीम का मोबाइल बरामद किया गया। वही पुलिस की भनक लगते ही मो सलीम मौके से फरार होने में सफल रहा। मौके से बरामद कुल 14 बंडल छोटा बड़ा पैकेट गांजा जिसका कुल वजन 33.500 ग्राम, एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस एवं दो मोबाइल फोन बरामद किया गया। इस छापेमारी में परी.पु.उपा. नवगछिया के अशोक कुमार, नवगछिया थाना के पुनि भारत भूषण, पुअनि राजेश कुमार राम, नवगछिया डीआईयू टीम एवं सशस्त्र बल, म.सी. खुशबू प्रवीण, अनुराधा कुमारी साथ ही थाना सुरक्षित गार्ड के सशस्त्र बल शामिल थे। मामले को लेकर नवगछिया थाना में कांड संख्या- 72/17, धारा-20/22 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया।




