बेगूसराय- छठ महापर्व के बीच फायरिंग, भाई बहन को लगी गोली, दोनों की हालत गंभीर!

SHARE:

रिपोर्ट – रवि शंकर शर्मा/बबलू राय!

एक तरफ जहां पूरा देश लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व को मना रहे हैं, तो वही बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बछवाड़ा पंचायत के मराची खुर्द संस्कृत विद्यालय के नजदीक खेत में रविवार को गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। जहां गोली लगने से भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिन्हें आनन-फानन इलाज के लिए दलसिंहसराय के निजी अस्पताल ले जाया गया,जहां वह इलाजरत है।

घायलों की पहचान वार्ड संख्या 3 मराची खुर्द गांव निवासी अनिल महतो की पुत्री आरती कुमारी और पुत्र मोनू कुमार के रूप में की गई है।

घटना के बाद डीएसपी कृष्ण कुमार और थानाध्यक्ष विकाश कुमार राय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की तहकीकात में जुट गए हैं।

गोलीबारी किन कारणों से हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि गोली लगने से घायल भाई-बहन अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि जांच कर घटना में संलिप्त दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Join us on: