अब चोर बजायेंगे घण्टी और पुलिस बजाएगी झाल!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा!

पटना ग्रामीण क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गई है। सिर्फ हाथीदह थानाक्षेत्र में ही 7 घटनाएँ रजिस्टर्ड की गई है।
इनमें 35 लाख से लेकर 7 लाख तक कि चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम दिया गया। इस घटना के 6 माह के बाद भी पुलिस कुछ नही कर पाई।
ताजा मामला तारादेवी स्मारक उच्च विद्यालय का है जहाँ बीती रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
वहीं इससे पहले एक निजी उच्च विद्यालय में भी चोरी की गई ,यानी हर पखवाड़े में चोरी की कोई ना कोई बड़ी घटना को अंजाम दिया जा रहा है। जिसमे कुछ दर्ज होते हैं और बाकी को दर्ज तक नहीं किया जाता।
राष्ट्रीय राजमार्ग 31 और 80 पर स्थित हनुमान मंदिर में एक महीने के अंदर चार बार चोरी की गई। चोरों ने मन्दिर की घण्टी तक खोल लिया। अब इस घटना के बाद लोगों का कहना है कि चोर घण्टी बजायेंगे और पुलिस झाल!

Join us on:

Leave a Comment