महिला कांग्रेस और सेवा दल ने महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन !

SHARE:

निभाष मोदी

आए दिन महंगाई से लोग त्रस्त और परेशान हैं पेट्रोल हो ,डीजल हो, रसोई गैस हो या की सरसों तेल हो सातवें आसमान छूते नजर आ रहा है, इससे परेशान होकर आज कांग्रेस की महिला शाखा ने और सेवा दल ने वर्तमान सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।भागलपुर के नवगछिया मे महंगाई, भ्रष्टाचार, डीजल-पेट्रोल की बेतहाशा मूल्य वृद्धि और घरेलू गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सोमवार को मकंदपुर चौक से कांग्रेस महिला कांग्रेस और सेवादल के नेतृत्व में एक जुलूस निकाला गया. जिस जुलूस का नेतृत्व बिहपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष गौरव कुँवर ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपालपुर के पूर्व अध्यक्ष शंकर सिंह अशोक ,पुष्पज कुमार आईटी सेल भागलपुर विधानसभा ने किया. कार्यकम में बिहार प्रदेश सेवादल की महासचिव अनामिका शर्मा ने देश में बढ़ती पेट्रोल की कीमतों पर गहरी चिंता जताई और बढ़ती डीज़ल की कीमत को किसान विरोधी बताया. आई टी सेल के जिला अध्यक्ष आशुतोष राय ने बढ़ती महंगाई को एक बड़ी समस्या बताया और देश में बढ़ती महंगाई पर घोर चिंता जताई. घरेलू गैस की बढ़ती कीमत के कारण आज हर गृहणी का किचन तबाह है जो निश्चय ही चिंता का विषय है. कार्यक्रम में पुष्पज जी बिनय कुमार जी मिथिलेश जी राजीव जी सहित अनेक लोग उपस्थित हुए और देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर गहरी चिंता जताई.

Join us on:

Leave a Comment