अरविंद कुमार

बलुआ व्यवसायी संघ के पहल पर संघ में जुड़े सदस्यों, संघ के परिवारों सहित दुकान से जुड़े कर्मचारियों को विशेष कैम्प का आयोजन कर लोगो को वैक्सीन दिया गया। उक्त मौके कर संघ के अध्यक्ष राजीव विजडम द्वारा बताया गया कि कोविड से बचाओ हेतु वैक्सीन बहुत जरुरी है वही उन्होंने संघ से जुड़े लोगों को अनुरोध कर वैक्सीन दिलाने का कार्य किया गया। विजडम ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिले में चलाये जा रहे वैक्सीनेशन कार्यो को लेकर वैक्सीन से जुड़े अधिकारी की प्रशंसा की गई। कार्यकारणी के प्रयास से संघ के लगभग 85 सदस्यों को वैक्सीनेशन किया गया। जिसकी जानकारी संघ के संयुक्त सचिव सह मीडिया प्रभारी उज्ज्वल पांडये ने दी। उक्त मौके पर संयोजक पुष्कर कुमार, पूर्व अध्यक्ष महेश चंद्र सिद्ध, पूर्व अध्यक्ष विकास कुमार, शेखर कुमार, दिवाकर कुमार, राहुल अग्रवाल, संजीव रंजन, अजय सिंह, कुणाल अग्रवाल, मेहुल लाल, मोहित आनंद सहित अन्य लोग मौजूद थे..




