सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन!

SHARE:

अनिल शर्मा!

नवादा। नवादा सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राजेश नारायण सेवक पांडेय, जिला पदाधिकारी सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के उपाध्यक्ष यशपाल मीणा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में अपराधिक वाद, मनी रिकवरी, दीवानी, बैंक ऋण, बीमा, बिजली, जल, विवाह, राजस्व जैसे वादो के अलावा धारा 138 एनआईएक्ट वाद, भू अधिग्रहण मामले, भरण पोषण वाद, श्रम वाद, दीवानी मुकदमा आदि मामलों का निष्पादन आपसी सुलह के आधार पर किया गया। लोक अदालत में न किसी की हार होती है और ना ही किसी की जीत, बल्कि आपसी सुलह के आधार पर दोनों पक्षों को मिला दिया जाता है।

Join us on:

Leave a Comment