दहेज की खातिर विवाहिता की गला दबाकर की हत्या!

SHARE:

ऋषिकेश कुमार

नालंदा। जिले के नूरसराय में एक विवाहिता की दहेज के लिए हत्या करने की घटना प्रकाश में आया है।मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर गला दबाकर मारने का आरोप लगाया है। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव की है, जहां ससुराल वालों के द्वारा लगातार विवाहिता के मायके वालों से दहेज की मांग की जा रही थी। दहेज में रुपये नही देने पर लगातार विवाहिता को प्रताड़ित किया जा रहा था। बीती रात ससुराल वालों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर मायके वालों को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी गई।परिजनों ने बताया कि पिछले साल ही जुलाई माह में चण्डी थाना क्षेत्र के तीना गांव निवासी विशेश्वर प्रसाद ने अपनी पुत्री प्रतिभा कुमारी की शादी नूरसराय के भेड़िया गांव में धूमधाम से की थी। शादी के कुछ महीने बाद ही ससुराल वालों ने दहेज के खातिर अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। परिजनों ने बताया कि ससुराल वालों के द्वारा बार-बार पैसे की मांग की जा रही थी।

Join us on:

Leave a Comment