अनिल शर्मा

नवादा। जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद अकबरपुर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। बताया जा रहा है कि खैरा निवासी 60 वर्षीय जगलाल चौधरी अपने मिट्टी के घर में सोए हुए थे, तभी शनिवार की रात्रि अचानक दीवार जगलाल पर गिर गया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। यहां बता दें कि पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण मिट्टी से बने घरों की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। शनिवार को ही गोविंदपुर में भी एक मिट्टी का घर बारिश के कारण ध्वस्त हो गया था।




