1 करोड़ रुपये की ठगी मामले में फरार आरोपी मुकेश ठाकुर के घर कुर्क जब्ती

SHARE:

रिपोर्ट :- शशिकांत मिश्रा!

लखीसराय में रेल पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए हरियाणा स्थित सोनीपत के व्यवसायी हरदीप दयाल को झारखंड में कोल माइंस दिलाने के नाम पर एक करोड़ रुपये की ठगी के मामले में फरार चल रहे आरोपी मुकेश ठाकुर की घर कुर्की जब्ती किया। इस दौरान पुलिस ने मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में घर में रखा सारा समान को जब्त कर लिया। बताते चलें कि लखीसराय के व्यवसायी व रांची में रहने वाले रामाशीष साव उर्फ सुकुल साव ने सोनीपत के व्यवसायी हरदीप दयाल से कोल माइंस के नाम पर तीन बार में एक करोड़ रुपये की ठगी कर ली थी। बाद में जरूरी पेपर की कमी बताकर ठेका नहीं देने की बात कहकर हरदीप दयाल को देवघर में 31 मार्च को रुपये लौटा दिए गए। उसी शाम झाझा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के चार जवानों ने रुपये से भरा बैग जांच के नाम पर उतार लिया था। बाद में पता चला कि चारों पुलिस के जवान भी सुकुल साव के गिरोह में शामिल हैं। इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार रेल पुलिस के चारों जवानों को पहले ही जेल भेज दिया था। वहीं इस मामले में फरार चल रहे आरोपी मुकेश ठाकुर एवं अन्य के खिलाफ रेल पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई की।

बाइट-रेल पुलिस अधिकारी।

Join us on:

Leave a Comment