14 सूत्री मांगों को लेकर वार्ड सदस्यों ने किया हंगामेदार धरना प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा!

लखीसराय में 14 सूत्री मांगों को लेकर वार्ड सदस्य संध के बैनर तले जिला समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संघ के सदस्यों ने सरकार के सौतेलेपन रवैया के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। वार्ड सदस्यों ने कहा कि सरकार की उपेक्षापूर्ण रवैये एवं मुखिया की मनमानी तरीके से कार्य निष्पादन किए जाने के कारण मजबूर होकर संगठन बनाने के साथ व्यवस्था के खिलाफ अपने मांगो के समर्थन में धरना प्रदर्शन करना पड रहा है।
इस मौके पर वार्ड संध के जिला अध्यक्ष अमित कुमार ने वार्ड सदस्यों को अपने हक हकूक के लिए संगठित होने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर सौतेलेपन का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के बाद अभी तक वार्ड सदस्य के कोटे का फंड आवंटित नहीं किया है। इसके कारण वार्ड सदस्य अपने वार्ड क्षेत्र में किसी भी प्रकार के विकास से जुड़ा कार्य नहीं कर पा रहे हैं। वहीं मुखिया अपने फंड का उपयोग संबंधित वार्ड सदस्य को कुछ बताए बिना निष्पादन कर रहे हैं। जिससे हम सभी वार्ड सदस्य उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं संघ के प्रदेश सचिव साकेत पांडेय ने वार्ड सदस्य हित में सरकार से मांगे जा रहे 14 सूत्री मांग की विस्तृत जानकारी सदस्यों को दी। 14 सूत्री मांग में मुख्य रूप वार्ड प्रबंधन समिति से संबंधित बैक खाता खोलने, सभी वार्ड सदस्यों को संपूर्ण प्रभार सौंपने, सभी नए व पुराने वार्ड सदस्यों का मानदेय भुगतान, सभी विकास कार्य प्रारंभ करने के पूर्व शिलापट लगाना, पंचायत में सभी मनरेगा का कार्य वार्ड सदस्यों के द्वारा हो, वार्ड सदस्यों को मानदेय के जगह वेतन लागु हो, मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना की राशि वार्ड सदस्य के खाते के जरिए भुगतान हो, हर घर नल-जल योजना कार्यभार वार्ड सदस्य को सौंपा जाए, वार्ड सदस्यों को प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर मान सम्मान मिले शामिल है।

बाइट – अमित कुमार,जिला अध्यक्ष, वार्ड संघ, लखीसराय।
बाइट – साकेत पांडेय, प्रदेश सचिव, वार्ड संघ।

Join us on:

Leave a Comment