रिपोर्ट :- आशुतोष पांडेय
राज्यसभा में ठाकुर का कुआं कविता पढ़कर राजपूत समाज पर निंदनीय टिप्पणी करने वाले राजद सांसद के विरोध में राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य के प्रदेश संगठन मंत्री मनमोहन सिंह और प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश सिंह के नेतृत्व में आरा के रमना मैदान स्थित कवी कैलाश के प्रतिमा के पास पुतला दहन किया गया, जिसकी अध्यक्षता भोजपुर जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने किया, जिलाध्यक्ष ने देश के आदरणीय राष्ट्रपति से ऐसी जातिवादी मानसिकता वाले सांसद को अविलंब संसद से बर्खास्त करने की मांग की।
प्रदेश संगठन मंत्री मनमोहन सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि मनोज झा द्वारा संसद में दिया गया बयान यह दर्शाता है कि राजद की मानसिकता घोर जातिवादी और घृणित है। चंद वोट के खातिर लालू जी और तेजस्वी यादव इस हद तक गिर चुके हैं कि अपने सांसद से राजपूत समाज के प्रति घृणित बयान दिलवाकर स्वर्ण समाज को एक दूसरे से लड़वाने पर उतारू हो गए हैं,लेकिन उनकी इस घटिया राजनीति को हमारी पार्टी और देश की बुद्धिजीवी जनता कभी कामयाब नहीं होने देगी।
प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश सिंह ने मीडिया से कहा कि जिस राजपूत समाज ने सदियों से इस देश की अखंडता और एकता के लिए कुर्बानी देते आई है उसे आज चांद वोटो के खातिर जाति और धर्म के नाम पर बदनाम करने की घिनौनी राजनीतिक षड्यंत्र लालू प्रसाद यादव द्वारा किया जा रहा है, यदि राजपूत समाज सामंतवादी होता तो देश में मंडल कमीशन को लागू कर पिछड़ों को अधिकार देने का कार्य देश के प्रधानमंत्री रहते हुए बीपी सिंह ने कभी नहीं किया होता। पिछड़ी जातियों को हमेशा सुदृढ़ बनाने का कार्य राजपूत ने किया है चाहे वह बीपी सिंह जी हो या पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह जी हो यह मनरेगा जैसे क्रांतिकारी योजना देकर पिछड़ी जातियों को मजबूत बनाने वाले प्रोफेसर रघुवंश प्रसाद सिंह जी हो। इतिहास गवाह है कि पिछड़ी जातियों को सिर्फ और सिर्फ क्षत्रिय समाज ने ही आगे बढ़ाया है, बाकी आजादी के बाद से अब तक सभी राजनीतिक दल पिछड़े अति पिछड़ों के नाम पर सिर्फ उन्हें अपना वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है।
इसलिए राजद हो या कोई भी अन्य पार्टी हो क्षत्रिय को बदनाम कर चांद वोटो के खातिर घटिया राजनीति करना बंद करें।
मौके पर बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पुतुल सिंह, विष्णु सिंह, नरेंद्र सिंह, शिवम सिंह, रोहित सिंह, जिला प्रवक्ता राजू पांडे, प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह सहित सैकड़ो राष्ट्रवादी कार्यकर्ता शामिल रहें।




