कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत!

SHARE:

रिपोर्ट: अनिल शर्मा!

नवादा। एनएच 31 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आमीपुर गांव के समीप कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

बताया जा रहा है कि बिहारशरीफ महल मुहल्ला निवासी मो शमीम के पुत्र मोहम्मद गुलजार है, जो वर्षो से नवादा के इस्लामनगर में ही रहकर टायर का व्यापार कर रहा था। रविवार की सुबह गुलजार अपनी पत्नी को

अपने घर बिहारशरीफ पहुंचाकर वापस नवादा लौट रहा था, तभी आमीपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही कार ने युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। फिलहाल पुलिस दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment