दरभंगा से धर्मेंद्र पांडे की रिपोर्ट

दो लाख नगद के साथ लूट के सामन भी बरामद, एसएसपी बाबू राम ने प्रेस कांफ्रेंस का दी जानकारी!अलग अलग राज्य में सामान से भरे ट्रक लूट की घटना को अंजाम देनेवाला शातिर तीन लुटेरा को दरभंगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार लुटेरा के पास से दो लाख रूपये नगद के साथ एक पिस्टल और तीन जिन्दा कारतूस भी बरामद किया गया है। पकड़े गए लुटेरे की निशानदेही पर पुलिस ने लूट के सामन भी भारी मात्रा में बरामद किया है । बताया जाता है कि ये एक बड़ा गिरोह है जो सिर्फ सामान से लदे ट्रक को अपना निशाना बनाता है, फिर लूट का माल अपने दूसरे ट्रक पर लाद अलग अलग जिले ले जाकर बेच देता है ।

दरभंगा पुलिस को ये सफलता तब मिली जब दरभंगा के विशनपुर थाने इलाके से एक माल से भरे ट्रक की लूट हुई और इसमें एक प्राथमिकी दर्ज़ कर पुलिस अनुसंधान में जुटी इसके बाद से ही दरभंगा पुलिस इन लुटेरों के पीछे पड़ी थी जैसे ही पुलिस को इनपुट मिला तीनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। बांकी अभियुक्तों की तालाश अब भी पुलिस को है । इसके आलावा पुलिस लूट के सामान खरीदनेवालों की भी तालाश में जुट गयी है । पकड़े गए सभी अभियुक्त उतर प्रदेश के रहनेवाले है । इन लोगों पर कई मामले पूर्व से भी अलग अलग थाना में दर्ज़ है ।

दरभंगा के एसएसपी बाबू राम ने प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को बताया की पकड़े गए तीनो अपराधी राज्य मार्ग पर चलने वाले ट्रक को पहले हाईजैक करता है फिर अपने ठिकाने पर कुछ लोगो की मदद से सामान उतार कर अपने ट्रक पर लाद कर कटिहार , पूर्णिया जैसे इलाके में ले जाकर सामान व्यापारी के हाथो बेच देता है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ती ब्यान में कई घटना को अंजाम देने की बात कबूली है । इन सभी के पास से दो लाख रूपये नगद और लूट का माल के साथ एक पिस्टल और तीन जिन्दा कारतूस भी बरामद की गयी है इनके बांकी साथियो के साथ लूट का माल खरीदने वाले दुकानदारों की भी पुलिस तालाश में जुट गयी है ।




