अनिल शर्मा की रिपोर्ट;

नवादा। जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा ने जिला अतिथि गृह से बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के द्वारा संचालित ‘ कोविड-19 टीकाकरण जागरूकता अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले में घूम घूम कर कोरोना वैक्सीन के प्रति जिले भर के विभिन्न अल्पसंख्यक क्षेत्रों में व्यप्त भ्रांतियां को दूर कर जागरूक करने का काम करेगी,

ताकि बिहार में छः महीने मे छः करोड़ लोगों को टीकाकरण अभियान को सफल बनाया जा सके और एक भी जिलेवासी टीकाकरण से वंचित न रहे। इस अवसर पर बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष

अब्दुल कयूम अंसारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा- मो जमाल मुस्तफा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी चंदन कुमार, मौलाना जहांगीर , शौकत अंजुम, मोहम्मद शकील अंसारी, शमीम अहमद, मोहम्मद अख्तर हुसैन, इरशाद बलखी, मौलाना इनायत करीम साहब, अबू सईद साहब, चंचल कुमार तथा सुभाष कुमार आदि उपस्थित थे।




