STET 2019 के परीक्षाफल में धांधली के विरोध में शिक्षा मंत्री सहित पदाधिकारियों का फूंका पुतला!

SHARE:

रिपोर्ट:ऋषिकेश कुमार

नालंदा। छात्र राजद और बिहार STET उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ के द्वारा बिहार शरीफ की सड़कों पर उग्र प्रदर्शन करते हुए बिहार सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद अस्पताल चौक पर बिहार सरकार द्वारा STET 2019 के परीक्षाफल में हुई धांधली के विरोध में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, बीएसईबी निदेशक आनंद किशोर एवं अपर मुख्य सचिव संजय कुमार का पुतला दहन किया गया।

अभ्यर्थियों ने कहा कि सातवें चरण की नियुक्ति में STET 2019 के जितने भी सफल अभ्यर्थी हैं, सभी की नौकरी सरकार सुनिश्चित करें। मेरिट और नॉन मेरिट के नाम पर अभ्यर्थियों के साथ खिलवाड़ किया गया है।
वही राजद के प्रधान महासचिव सुनील यादव ने कहा कि बिहार के बेरोजगार छात्रों के भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है।

सरकार के द्वारा पहले घोषणा की गई कि सभी सफल अभ्यर्थियों को नौकरी दी जाएगी लेकिन ना जाने किस कारणों से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए आरसीपी टैक्स के माध्यम से इनकी नियुक्ति की संख्या को कम कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जितने भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल हुए हैं उनको 1 महीने के अंदर सरकार नियुक्ति पत्र दे अन्यथा छात्र राजद सड़कों पर आंदोलन करने को विवश होंगे।

Join us on:

Leave a Comment