रिपोर्ट – अमित कुमार!
राजधानी में अपराधी अनकंट्रोल हो गया है अपराधियों में पुलिस का इकबाल खत्म होते जा रहा है ताजा मामला पटना के पत्रकार नगर थाना अन्तर्गत का है जहाँ सघन वाहन चेकिंग के क्रम में दिनदहाड़े बाइक सवार दो अपराधकर्मियों ने पुलिस के रोकने पर गोली चलाई है ,जिसमें एक पत्रकार नगर थाना के पुलिसकर्मी राम अवतार के घुटनों के ऊपर गोली जा लगी है, घटना के बाद इलाके में अरफ़ा तफरी का माहौल बन गया है वही पुलिस ने घायल पुलिसकर्मी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने घायल पुलिस कर्मी को खतरे से बाहर बताया है,वही गोली चलने वाले फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है!





