बाल विकास परियोजना के महिला प्रवेशिका एवं प्रखंड समन्वयक को पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन एवम पोषण ट्रैकर डैशबोर्ड विषय पर प्रशिक्षण!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

समाहरणालय सभागार के ऊपरी तले पर सभी बाल विकास परियोजना के महिला प्रवेशिका एवं प्रखंड समन्वयक को राष्ट्रीय पोषण मिशन अंतर्गत पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन एवम पोषण ट्रैकर डैशबोर्ड विषय पर एकदिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण दिया गया।प्रभारी डीएम आशुतोष द्विवेदी और डीपीओ आईसीडीएस चांदनी सिंह की उपस्थिति में सुश्री सुषमा सुमन , समन्वयक राहुल कुमार, मनीष कुमार ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में सामुदायिक आधारित गतिविधि अन्नप्राशन,गोदभराई, आंगनवाड़ी केंद्र खुलने की स्थिति ,वृद्धि निगरानी,टीकाकरण ,गरम पका भोजन,स्कूल पूर्व शिक्षा , सेविका सहायिका का आधार सत्यापन एवम वितरण, लाभार्थियों के आधार सत्यापन की एंट्री पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन में करने का प्रशिक्षण एवम अनुश्रवण के संबंध में बताया गया।चमकी बुखार को लेकर जागरुकता हेतु गृह भ्रमण नियमित करने तथा प्रॉपर मॉनिटरिंग करने का भी निर्देश दिया गया। केंद्र के आधा पोषण क्षेत्र हिस्से पर स्वास्थ्य के आशा कर्मी विजिट करेंगे। केंद्र पर सुबह नाश्ते में चूड़ा गुड़ देना है । लाभार्थियों के मोबाइल में आशा, एएनएम आईसीडीएस कर्मी वाहन मालिक का नंबर टैग करने का भी निर्देश दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment